Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : मुजफ्फरपुर में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत 23 बीजेपी नेताओं की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा भूमि सुधार और राजस्व मंत्री रामसूरत राय वैशाली सांसद वीणा देवी,पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा सहित सभी 23 बीजेपी नेता आज एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए.

2014 में रेल रोको आंदोलन में आरोपित कोर्ट में सरेंडर के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,मंत्री रामसूरत राय, सांसद वीणा देवी समेत 23 भाजपा नेता, केस रेलवे के द्वारा किया गया था.

014 में रेल रोको आंदोलन में आरोपित कोर्ट में सरेंडर के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,मंत्री रामसूरत राय, सांसद वीणा देवी समेत 23 भाजपा नेता

एसीजेएम विकास मिश्रा के कोर्ट में इन सब की सुनवाई हुई अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया सभी नेता की जमानत पर. कोर्ट ने इस जमानत को बरकरार रखते हुए 6 महीने के अंदर स्पीड स्पीडी ट्रायल चलाकर केस के निष्पादन का आदेश दिया.

Advertisements

कोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उस समय यूपीए की सरकार थी. एक सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस में लोगों को मुकदमे में फंसाया. मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है हमें न्याय मिलेगा.

अधिवक्ता ने बताया कि यह मामला पहले सोनपुर रेलवे कोर्ट में था .सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी एमएलए कोर्ट बनने के बाद से मुजफ्फरपुर केस ट्रांसफर हो गया. एमपी एमएलए कोर्ट ट्रांसफर होने के बाद यह पहली पेशी थी. जमानत की स्थिति को यथावत रखते हुए स्पीड ट्रेन चलाने का निर्देश दिया गया.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.