Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में पान मसाला कारोबारियों के यहां आयकर छापे से शहर के व्यवसायिओं में खलबली.

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर के नगर थाना के साथ-साथ काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स विभाग के द्वारा कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एक साथ हुई कई पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है.

Muzaffarpur 3 August : मुजफ्फरपुर में पान मसाला कारोबारियों के यहां आयकर छापे से शहर में खलबली.
मुजफ्फरपुर के नगर थाना के साथ-साथ काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स विभाग के द्वारा कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एक साथ हुई कई पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है.

Shaheed Diwas

आयकर विभाग की टीम आमगोला माली गली में प्रदीप शर्मा, कृष्ण टॉकीज के सामने गली में राजेश अग्रवाल उर्फ बाबू भाई, छोटी कल्याणी के ग्रीन केसरी और दिलीप केसरी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, जिंन इलाकों में भी छापेमारी के लिए इनकम टैक्स विभाग का काफिला पुलिस बल के साथ से पहुंचा, उन मुहल्लों में खलबली मच गई इस सभी आशंकित हो गए कि क्या हो गया किसके घर में कौन आतंकवादी छिपा बैठा है.

Shaheed Diwas

सवेरे 6:00 बजे से ही इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. जिस वजह से जिस इलाकों में इलाके में भी छापेमारी हुई उस इलाके में सनसनी के साथ-साथ लोगों तरह तरह की बातें भी करने लगे. आयकर विभाग को जानकारी प्राप्त हुई थी कि पान मसाला कारोबारी अपने पैसों को रियल एस्टेट में भी लगा रहे हैं. कई तरह की अनियमितता बरत रहे हैं और टैक्स की चोरी भी कर रहे हैं.

Shaheed Diwas

इनकम टैक्स विभाग कोई टिप्पणी करने से कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं और कार्रवाई चुपचाप कर हैं. जिन व्यापारियों के यहां भी छापेमारी हो रही है उनके कारोबार बिहार से नेपाल तक बताए जा रहे हैं. सवेरे पहर से मुजफ्फरपुर में पान मसाला और ज्यादा कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी से अन्य कारोबारियों में भी उत्सुकता बढ़ गई.

मुजफ्फरपुर के साथ-साथ दरभंगा में भी कई टैक्स इनकम टैक्स छापेमारी कर रही है दरभंगा में कगवा रेलवे गेट के पास एक अधिकारी के आवास पर छापेमारी चल रही है.

#Muzaffarpurnews #incometaxraid