Bihar News
Advertisements

ट्रक हादसा लगभग 1:30 पर हुई है और घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और उग्र प्रदर्शन भी करने लगे.

Vaishali 3 August : वैशाली जिले में होटल में घुसी तेज रफ्तार ट्रक ने ली गई कई जाने वैशाली के पातेपुर के द्वारा स्थित एक लाइन होटल में एक ट्रक अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को धक्का मारते हुए. प्रथम जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई है और 15 से भी ज्यादा घायल हैं. घायलों में कई कई नाजुक स्थिति है. ट्रक हादसा लगभग 1:30 पर हुई है और घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और उग्र प्रदर्शन भी करने लगे.

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लाइन होटल में घुस गई. दोपहर के वक्त के समय लाइन होटल में कई लोग खाना खाने में व्यस्त थे जिसमें से 3 लोगों के मारे जाने का समाचार है और 15 से भी ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं.घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

#Accident #Vaishalinews #Biharnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.