Muzaffarpur 22 February : मुजफ्फरपुर में पहले मेगा फूड पार्क मोतीपुर में उसके बाद फार्मा और सर्जिकल पार्क आईडीपीएल की जमीन पर अब टैक्सटाइल पार्क के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है.
बेला औद्योगिक क्षेत्र में जमीन नहीं होने के कारण टैक्सटाइल पार्क कहीं और बनाए जाएंगे.केंद्र सरकार ने पीएम पार्क मित्र योजना के अंतर्गत जिले में टैक्सटाइल पार्क के लिए हजार एकड़ जमीन की मांग की है. केंद्र के इस प्रस्ताव को उद्योग विभाग ने जिले में भेजा है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को भेजा है. जिला अधिकारी को कहा गया है कि इस संबंध में प्रस्ताव भेजे.जिसमें बताया है कि इस योजना के अंतर्गत देश के 200 जिलों में इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है.

जिले में टैक्सटाइल पार्क बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए का आवंटन केंद्र से होगा. टैक्सटाइल पार्क में धागा बनाने कपड़ा बुनने कपड़ा की प्रिंटिंग डिजाइन वगैरह की सुविधा दी जाएगी. मुजफ्फरपुर जिले में टैक्सटाइल पार्क की स्थापना केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगे .मुजफ्फरपुर एक धनी घनी आबादी वाला वाला शहर है यहां पर ऐसे में जगह मिलना शहर के आसपास बहुत मुश्किल है.हजार एकड़ की जमीन के लिए अन्य अंचलों से भी रिपोर्ट मांगी गई है.

बेलाऔद्योगिक क्षेत्र के बाद मोतीपुर मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र का विकास हो रहा है .इन दोनों जगहों पर जमीन का इतना बड़ा हिस्सा उपलब्ध नहीं है तो अब पूरे जिले में इसकी खोज हो रही है. मुजफ्फरपुर के व्यवसायिओं में काफी खुशी का माहौल है. इस तरह के टैक्सटाइल पार्क , सर्जिकल पार्क,फार्मा पार्क बनने से व्यवसाय का फायदा,व्यवसायिक के साथ-साथ आम लोगों को भी होगा.क्योंकि अच्छे प्रोडक्ट उन्हें मिलेंगे साथ ही फूड पार्क,फार्मा सर्जिकल पार्क और टैक्सटाइल पार्क बनने से रोजगार के भी अनेकों अवसर मिलेंगे .
#textilepark #muzaffarpurnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।