Headlines

मुजफ्फरपुर में सड़कों को बंद करने का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है अब मेले के नाम पर आमगोला ब्रिज बंद

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 10 July : मुजफ्फरपुर में सड़कों को बंद करने का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है. अब मेले के नाम पर आमगोला ब्रिज बंद मुजफ्फरपुर की जनता को परेशानियों से छुटकारा नहीं मिलने जा रहा है. श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए आमगोला ब्रिज को मरम्मत करने के लिए बंद कर दिया गया अगले 1 सप्ताह के लिए. मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ महीनों से सड़कों के बंद करने के दौर से गुजर रहा है. पहले कोरोना में बाजार बंद हुआ. उसके बाद स्मार्ट सिटी के निर्माण को लेकर कई रास्तों को बंद किया गया और अब अगले 1 महीने तक मुजफ्फरपुर की जनता श्रावणी मेले के कारण ट्रैफिक के नए रास्तों का उपयोग करेंगे.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Old Images


हरी सभा चौक से आम गोला रोड और आमगोला ब्रिज को बंद कर दिया गया है. आपके लिए विकल्प रास्ते बचते हैं या तो वह मिठनपुरा होकर घूम कर आएं या मोतीझील का रास्ता लेकर रेलवे लाइन के पार आ सकते हैं. मिठनपुरा होकर जाने में भी समस्या है.

Shaheed Diwas

हरिसभा से जुलाई स्कूल तक का रास्ता कांवरिया पथ में आता है तो उधर से भी आपको जाने की मनाही रहेगी कांवरिया पथ में रामदयालु से लेकर अघोरिया बाजार, आमगोला होते हुए आमगोला ब्रिज के बाद हरी सभा चौक से ट्रैफिक के दाहिने देवी मंदिर की तरफ से आगे जिला स्कूल पर पहुंचकर अंदर बनी जिगजैग होते हुए फिर अमर सिनेमा होते हुए छोटी कल्याणी चौक पहुंचेगी. वहां से दाहिने घूमकर पुरानी बाजार होकर फिर गरीबस्थान की तरफ कांवरिया पथ समाप्त होगा. इन रास्तों में बांस वलियों की बैरिकेडिंग कर कांवरियों के लाइन लगाने की व्यवस्था हो रही है.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

2 साल पहले भी कांवरियों के लिए बैरिकेडिंग की गई थी उसकी मरम्मत तो हुई ही नहीं थी अलबत्ता अमर सिनेमा रोड अभी बनाया गया है और उसे फिर से खोदकर बैरिकेडिंग की जा रही है. अब पूरे शहर में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर तोड़फोड़ जारी है. कांवरियों को कोई असावधानी ना हो इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं तैयारियों पर नहीं.
ट्रैफिक व्यवस्था में आपको परेशानी तो होगी पर कांवरियों के लिए भी रास्ता देना होगा क्योंकि उस रास्ते अन्य गाड़ियां नहीं चलेंगी.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Symbolic Images
Shaheed Diwas


पटना से आने वाले ट्रैफिक शनिवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक तक के लिए रोक दिया जाएगा. आपको पटना जाना है तो महुआ रोड पकड़ना होगा या भगवानपुर होकर हाजीपुर पहुंचना होगा. 48 घंटे के लिए पटना हाजीपुर मार्ग में व्यवधान रहेगा. हाजीपुर से ही ट्रैफिक को महुआ रोड और लालगंज वाले रोड में डाइवर्ट कर दिया जाएगा. पटना आने जाने वालों के लिए थोड़ी परेशानी का सबब कर रहेगा.

Shaheed Diwas

वैसे पटना आने जाने के लिए सबसे अच्छी व्यवस्था पाटलिपुत्र ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन होकर पटना जाना. गौरतलब है कि हरी सभा चौक से लेकर आमगोला ब्रिज होकर आमगोला तक किसी मरम्मत की खास जरूरत नहीं थी बस साफ सफाई की जरूरत थी और इसके लिए आप बिना रास्ता बंद किए भी कर सकते थे क्योंकि यह सड़क अच्छी स्थिति में है.

#Muzaffarpurnews #muzaffarpur