Headlines

Muzaffarpur News : जिलाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा विद्यालय का निरिक्षण, समय में बदलाव

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 27 April : मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दौरा किया.जैसा कि हम सभी जानते हैं आज मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, डीडीसी, पंचायती राज पदाधिकारी, सहित अन्य जिला के अधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय, स्कूल कोविद जाँच केन्दों आदि का निरीक्षण किया.

Shaheed Diwas
Facebook image DM Pranav Kumar

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रणव कुमार मुसहरी प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे. पांचवी कक्षा के बच्चों को खुद से पढ़ाया भी, ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को बनाने के लिए कुछ दिया भी और बच्चों ने उसे पूरा भी किया. उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनकी तारीफ भी की.

Shaheed Diwas
Facebook image DM Pranav Kumar Letter


इसके साथ-साथ मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने स्कूल के समय में बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है. इस पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में मौसम में बढ़ती हुई गर्मी और विशेष रूप से दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी और लू के कारण बच्चों में स्वास्थ्य और जीवन का प्रतिकूल प्रभाव करने की प्रबल आशंका है. अतः जिलाधिकारी जिले के सभी विद्यालय मैं 10:30 पूर्वान्ह के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां पर प्रतिबंध लगा दिया है.

#Muzaffarpurnews