Muzaffarpur 8 September : तरंग मेधा उत्सव 2022 का आयोजन प्रखंड स्तर पर आज दिनांक- 08-09-2022 को मध्य विद्यालय रोहुआ में हुआ I इस कार्यक्रम अंतर्गत मुशहरी प्रखंड विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में वर्ग 9 से 12 तक के छात्र- छात्राओं के लिए कुल 6 स्पर्धाएं आयोजित की गई I इस प्रतियोगिता में राधाकृष्ण केडिया बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने परचम लहराते हुए सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में शिखान्जलि (नवम वर्ग) एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में रानी कुमारी (दशम वर्ग) ने प्रथम स्थान और स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में दीपा कुमारी (दशम वर्ग) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है I
NIA Raid in Bihar in Terror Funding case: कटिहार अररिया पटना मुजफ्फरपुर में एनआईए टीम की छापेमारी – GoltooNews https://t.co/QrBkVGmqo0 #NIA #BiharNews #PFI
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 8, 2022
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उष्मा रानी ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली तरंग मेधा उत्सव में भाग लेंगे I

— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 5, 2022
विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रतिभा, मो तनवीर, मो. शमी, प्रियंका, कामिनी कुमारी, श्वेता, शाम्भवी, शशिभूषण पटेल, अमित, जगन्नाथ राय, विष्णुदेव पासवान, अजय कुमार, सुनील कुमार भारती, रमेश पासवान, चंदन एवं कुमार आदित्य,
ने छात्राओं एवं दल प्रभारी डॉ. अनुराधा सिंह एवं रेखा कुमारी को धन्यवाद दिया I

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।