Headlines

Muzaffarpur News : Muzaffarpur Railway Station पर जमा हो गए हजारों परीक्षार्थी

Shaheed Diwas
Advertisements

परीक्षा खत्म होने के बाद एक साथ हजारों परीक्षार्थी अपने घरों को वापस लौटने के लिए स्टेशन पर जमा हो गए

Muzaffarpur 12 June : मुजफ्फरपुर में आईटीआई की प्रवेश परीक्षा रविवार को 24 केंद्रों पर संपन्न हुई. 11472 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिया. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम परीक्षा केंद्रों पर किए गए थे. परीक्षा केंद्रों के प्रमुख नाम के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बेला, आरडीएस कॉलेज, मुखर्जी सेमिनरी, चेपमैन आदि .आईटीआई की प्रवेश परीक्षा के साथ साथ रेलवे की भी परीक्षा थी.ग्रुप सी की परीक्षा के दो हजार छात्र भी थे

Shaheed Diwas

आईटीआई प्रवेश परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर. 3:00 बजे के बाद से गुजरने वाली मुजफ्फरपुर स्टेशन से होकर सभी ट्रेनों में छात्रों का हंगामा देखने को मिला. सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रेन रही अवध आसाम एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस गोंदिया एक्सप्रेस, गांधीनगर भागलपुर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र जाने वाली मेमू, पोरबंदर एक्सप्रेस ,टाटा छपरा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस.50 से भी ज्यादा यात्रियों की ट्रेनें छोटी.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

10,000 से भी ज्यादा अभ्यर्थियों के मुजफ्फरपुर में आने के बाद उन्हें लौटने समय मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. परीक्षा खत्म होने के बाद एक साथ हजारों परीक्षार्थी अपने घरों को वापस लौटने के लिए स्टेशन पर जमा हो गए.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

इससे अन्य यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. कुछ यात्री ट्रेन भी न पकड़ सके होंगे.आप तस्वीरों में देख सकते हैं कितनी संख्या में परीक्षार्थी जमा हो गए एक साथ मुजफ्फरपुर स्टेशन पर.

#Muzaffarpurnews