Headlines

Muzaffarpur News : तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां, मुजफ्फरपुर के सौजन्य से रामनवमी के अवसर पर शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता का शुआरम्भ

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 10 April : तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां, मुजफ्फरपुर के सौजन्य से चेयरमैन श्री संजीव नंदन सहाय के मार्गदर्शन तथा श्री मनीष कुमार आयोजन अध्यक्ष सह संयुक्त सचिव तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के नेतृत्व में बिहार राज्य के ग्रामीण व सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता- भाग 1 का उद्घाटन प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर संस्कार भारती पब्लिक स्कुल, भदई, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में श्रीराम के चित्र पर चरणों में दीप जलाकर हुई। तदोपरांत श्री राम धुन का श्रवण करने के बाद मुख्य अतिथि प्रो• ओम प्रकाश सिंह ने छात्रों को दिए अपने संबोधन में शिक्षा के तीनों प्रकारों की विशेष वर्णन करते हुए शारीरिक शिक्षा की महत्ता व फायदों को समझाया।

उक्त अवसर पर प्रो• ओम प्रकाश सिंह, अजिताभ सिन्हा, संजय कुमार क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार,अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी मनीष कुमार, राजीव रंजन उर्फ अमोल, राहुल, मनीष श्रीवास्तव, अजय सहनी, मोनू कुमार, तपेश्वर नारायण सिंह तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ व अभिभावक उपस्थित रहें।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

आयोजन सचिव सह तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के अभिरक्षक श्री अभिषेक सोनू ने बताया कि श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में उक्त कार्यशाला सह प्रतियोगिता पहले चरण में सात विषयों 1. श्रीम्दभागवद्गीता 2. भारतीय संविधान 3. भारतीय राजनीति 4. जैविक खेती सिद्धांत 5. भारतीय महापुरूषों की जीवनी 6. शतरंज व 7. देश व विदेशों की जानकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 21 केंद्रों पर 390 छात्र-छात्राओं के साथ शुरू की जा रही है।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

जिसमें कक्षा 0-12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएँ शामिल हो रहें हैं। उक्त कार्यशाला 16 अप्रैल तक चलेगी। 17 अप्रैल को प्रत्येक केंद्र पर केंद्र परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। पुरस्कार वितरण समारोह 23 व 24 अप्रैल को संबंधित केंद्रों पर आयोजित की जायेगी।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

तदोपरांत सभी केंद्रों से शीर्ष 5 प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम हेतु सीधा चयन किया जायेगा। जहां पर उक्त विषयों के विद्वानों से शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित होनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जा रही है।

Shaheed Diwas

दूसरे चरण में कार्यक्रम से जुड़े मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व छपड़ा जिला के अतिरिक्त कार्यक्रम हेतु पंजीकृत अन्य जिलों दरभंगा, बेगुसराय, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज तथा शिवहर जिलों में 18 अप्रैल से शुरू होगी। प्रतिभागिता के लिए अभिषेक सोनू (6202586184) से संपर्क कर सकते हैं।

Shaheed Diwas

#Muzaffarpurnews #tpec