Headlines

Muzaffarpur Railway Junction : मुजफ्फरपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें कल भी रही रद्द

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 23 June : मुजफ्फरपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें कल भी रही रद्द जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मुजफ्फरपुर से चलने वाली गोंदिया एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, टाटा छपरा थावे एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और अवध आसाम रद्द रही.

Shaheed Diwas
Symbolic image
Shaheed Diwas
Muzaffarpur Railway Station during protest
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

अग्निपथ विरोध आंदोलन के बाद रेल परिचालन पटरी पर अभी भी पूरी तरह से नहीं लौटी है. कई ट्रेनों का परिचालन तो शुरू हो गया पर मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मुंबई जाने की एकमात्र हर दिन चलने वाली ट्रेन पवन एक्सप्रेस की है मुजफ्फरपुर से पवन एक्सप्रेस के नहीं खुलने से लोगों ने पटना होकर मुंबई जाना उचित समझा. हजारों टिकट कल मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रद्द हुए और 7 लाख से अधिक की राशि लौटाई गई.

Shaheed Diwas
Muzaffarpur Railway Station during protest


गौरतलब है की अग्निपथ भर्ती योजना के बाद विरोध में रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया. लगभग 10 बोगियां और इंजन जलाये गए. रेलवे काउंटर ,स्टेशन परिषर में तोड़फोड़ आगजनी से विद्युत व्यवस्था इंटरनेट सभी पर बुरा असर पड़ा. कई जगह तो बुकिंग काउंटर के कॅश भी लुटे गए. इस कारणवश पूर्ववत स्तिथि आने में समय लग सकता है.

$Muzaffarpur #Muzaffarpurnews