Sports
Advertisements

Muzaffarpur 11 May : पटना में आयोजित CISCE जोनल स्विमिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की समायरा रमण ने अंडर-14 बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर बिहार-झारखंड रीजनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

Muzaffarpur की समायरा रमण ने तैराकी में जीते 3 स्वर्ण पदक

मुजफ्फरपुर की युवा तैराक समायरा रमण ने CISCE जोनल गेम्स, पटना के अंतर्गत आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। समायरा की इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है।

यह प्रतियोगिता 11 मई को पटना के पाटलिपुत्र स्थित इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समायरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Advertisements
Muzaffarpur की समायरा रमण ने तैराकी में जीते 3 स्वर्ण पदक
Muzaffarpur की समायरा रमण ने तैराकी में जीते 3 स्वर्ण पदक

इस सफलता के साथ समायरा रमण ने आगामी जुलाई महीने में आयोजित होने वाली बिहार-झारखंड रीजनल CISCE स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने इसे मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात बताया है।

समायरा की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों तथा स्विमफिट मुजफ्फरपुर के कुंदन राज और मृणाल रमण सहित कई लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.