Headlines

Muzaffarpur Smart City Project : कच्ची पक्की अतरदह रोड में बेतरतीब निर्माण

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 11 June : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना और नगर निगम की लापरवाही के कारण पिछले 2 महीनों से मुजफ्फरपुर में चर्चा का विषय है.अब कच्ची पक्की इलाके में भी बेतरतीब निर्माण की बात देखी जा रही है. यहां भी बेतरतीब नाला और सड़क निर्माण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

1 महीने से ज्यादा हो गया है नाले की खुदाई कर छोड़ दी गई है. इस कच्ची पक्की इलाके में बुडको निर्माण एजेंसी नालों का निर्माण कर रही है. नालों के लिए खोदी गई मिट्टी के कारण सड़क के बीच की मिट्टी खिसक गई है सड़क धंसने का खतरा मंडरा रहा है. सड़क एक तरह से हवा में झूल लगी है.

SKJ Law College

कच्ची पक्की अतरदह रोड में इस तरह के निर्माण से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कुछ दिन पहले ही दो बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं. एक गाय पहले ही गिर चुकी है सबसे बड़ी लापरवाही नालों के निर्माण में है. कहीं कोई घेराबंदी या बैरिकेडिंग नहीं की जाती है. सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए जाते हैं पिछले दिनों की एक रिपोर्ट में नगर आयुक्त ने बताया था कि सुरक्षा मानकों का उपाय का का ख्याल रखा जा रहा है नालों के निर्माण में पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा .

आज कुछ सुगबुगाहट देखि गई है नालो को घेरने का काम किया जा सकता है.