Headlines

Muzaffarpur Smart City Yojna : डेडलाइन समाप्त जिलाधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे ?

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट सिटी योजनाओं के कार्यों की गति बढ़ाने का डेडलाइन अब समाप्त हो गया है. जिलाधिकारी द्वारा डेडलाइन 30 मई तय की गई थी पर स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पूरे शहर में गड्ढे ही हैं.

SKJ Law College

तिलक मैदान होते हुए सिकंदरपुर में गंडक नदी से नालों को जोड़ना था जिससे कि मुजफ्फरपुर को जलजमाव से छुटकारा मिले पर नालों के बेतरतीब निर्माण से ऐसा लग रहा है कि इस बार गंडक नदी से ही पानी शहर की तरफ आएगा. IIT की टीम ने निरीक्षण के बाद बताया की कि नालों का निर्माण बेतरतीब हो रहा है इसे ठीक करना जरूरी है, लेवल का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, अब इसकी शिकायत भी आने लगी है कि बरसात के बाद जल निकलता नहीं है. जलजमाव रह जा रहा है. इस बार आशंका है की उल्टी गंगा बहा जाए. दबाव में आकर निर्माण एजेंसी जैसे-तैसे ढलाई कर दे रही है और इस वजह से गुणवत्ता का ध्यान ख्याल नहीं रखा जा रहा है.

SKJ Law College

लक्ष्मी चौक से लेकर स्टेशन मोतीझील सरैयागंज,हरी सभा सभी इलाकों में नालों का निर्माण नहीं हो सका है. पानी लगा हुआ है और उसी बीच निर्माण भी हो रहे हैं तो गुणवत्ता का ख्याल कैसे रहेगा. अब जब अल्टीमेटम समाप्त हो गया है तो अब देखना होगा जिलाधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं.

SKJ Law College
SKJ Law College


जलजमाव को लेकर पार्षदों ने धरना दिया और अपनी तरफ से खानापूर्ति थी कि वे कुछ कर रहे हैं. दूसरी तरफ नगर निगम के द्वारा तरह तरह के टैक्स लगाकर व्यवसाई और शहर वालों को लगाया जा रहा है. दो विवादास्पद टैक्स हैं जो यूजर टैक्स और ट्रेन लाइसेंस है यह दोनों मुजफ्फरपुर शहर में अलग से लिए जा रहे हैं .

#Muzaffarpurnews