Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर में ट्रेड लाइसेंस के विरोध में अब व्यवसाई एकजुट

Muzaffarpur 31 May : मुजफ्फरपुर में ट्रेड लाइसेंस के विरोध में अब व्यवसाई एकजुट हो रहे. बिहार के भागलपुर और मुजफ्फरपुर में ही ट्रेड लाइसेंस लेने का नियम है व्यवसाय करने के लिए.

मुजफ्फरपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स 2 जून को वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करेंगी और आगे इस आंदोलन को कैसे बढ़ाया जाए इस रणनीति पर बैठक होगी. मुजफ्फरपुर के मेयर और विधायक को भी बैठक में आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में प्रस्ताव पारित कर नगर आयुक्त से राशि वसूल पर रोक लगाने और दुकानों को सील करने की कार्रवाई बंद करने की मांग की जाएगी. मांगे जाने पर व्यवसाई अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन करेंगे.

Advertisements

सोमवार को पुरुषोत्तम पोद्दार की अध्यक्षता में हुई बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में बैठक में निर्णय लिया गया. अध्यक्ष पुरुषोत्तम पोद्दार ने बताया हम लोगों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है एक अलग प्रकार का टैक्स लादकर शोषण किया जा रहा है. दुकान सील करने का अधिकार नगर निगम को कैसे मिल गया है. निगम इस लाइसेंस को बंद नहीं करता है तो शहर के सभी व्यवसायी आंदोलन करेंगे और तब तक दुकानें बंद रखेंगे जब तक नियम वापस नहीं लिया जाता.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य पार्षद संजय केजरीवाल ने कहा कोई भी निर्णय निगम बोर्ड के पास होता है उसे निरस्त करने का अधिकार बोर्ड को नहीं है. 2015 में ट्रेड लाइसेंस लागू हुआ है इसे निरस्त भी बॉडी कर सकता है. महापौर इसके लिए वार्ड पार्षदों की स्पेशल बैठक बुलाएं और वार्ड पार्षद सर्वसम्मति से बंद करें. फिर निर्णय को मंत्रालय के पास भेजा जाएगा इसके बाद ही बंद हो सकता है. मंत्री के कहने से ट्रेड लाइसेंस खत्म नहीं होगा.

सज्जन शर्मा चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री ने कहा ट्रेड लाइसेंस के अलावा निगम एक्ट 353 को भी हटाया जाए इससे व्यवसाय को परेशान किया जाता है. हम सभी को मिलकर इसका विरोध करना चाहिए.


पूर्व मेयर विवेक कुमार ने कहा ट्रेड लाइसेंस के विरोध में सड़क पर उतरना होगा. दुकानदार नहीं दे पा रहे हैं उनकी दुकानें सील हो रही है. यह तानाशाही है. इसका हल नहीं निकलता है तो लोग अपनी दुकान बंद कर आंदोलन करेंगे.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.