Headlines

Muzaffarpur Sports News मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ की नाराजगी जिला खेल पदाधिकारी से

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 28 October : मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ ने जानकारी दी की जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर वालीबाल संघ को जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 में मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ की घोर उपेक्षा किया है। संघ ने बताया जिला खेल पदाधिकारी ने ना तो संघ को किसी भी बैठक की सूचना दी गई और ना ही संघ से जुड़े किसी भी तकनीकी पदाधिकारी का प्रतिनियुक्ति की गई ,ना ही उनकी सेवा ली गई है ।


यद्यपि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त खेल के लिए जारी मार्गदर्शिका में स्थानीय खेल संघ के तकनीकी पदाधिकारी की नियुक्ति का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। परंतु जिला खेल पदाधिकारी अपने व्यक्तिगत रूप से पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर मुजफ्फरपुर वालीबाल संघ की उपेक्षा की है।

Muzaffarpur Sports News
Muzaffarpur Sports News


ज्ञातव्य है कि वॉलीबॉल संघ द्वारा गत वर्ष आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिनियुक्ति तकनीकी पदाधिकारी का मानदेय नहीं मिलने पर विरोध जताया था, जबकि कई संघ को नगद भुगतान किया गया और बाकी खेल संघो के पदाधिकारी से लगभग 9 महीने बाद मौखिक रूप से बैंक खाता मांग कर भुगतान करने की बात कही गई।


जिला पदाधिकारी के यहां आयोजित खेल संघ की बैठक में कई खेल संघो द्वारा इस मुद्दा को उठाने के कारण नाराज होकर जिला खेल पदाधिकारी ने वालीबाल संघ को अभी आयोजित हो रहे विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता से वंचित रखा है।


मुजफ्फरपुर जिला वालीबाल संघ की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस मुद्दा को जिला जिलाधिकारी से लेकर कला संस्कृति विभाग तक दर्ज कराया जाएगा।

#Muzaffarpur #volleyball #news