Headlines

Muzaffarpur U-19 Cricket League भारती जूनियर ने चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी को हराया

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 29 July : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजितMuzaffarpur U-19 Cricket League के अंतिम मैच में भारती जूनियर ने चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हरा दिया।

Muzaffarpur U-19 Cricket League

अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग के अंतिम मैच में भारती जूनियर की 6 विकेट से जीत।

चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया।

भारती जूनियर के आर्यन हुए मैन ऑफ द मैच।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाए जिसमे आर्यन राज ने सर्वाधिक 46 रन बनाए वहीं संभव ने 26, कृष्णा ने 22 एवम आदित्य ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur U-19 Cricket League
Muzaffarpur U-19 Cricket League

गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से आर्यन ने 4,शानू ने 3,एवम गुड्डू ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब में खेलने उतरी भारती जूनियर की टीम ने 22 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 162 रन बना लिए।भारती जूनियर के तरफ से रिशव राज ने सर्वाधिक नाबाद 50 रनो की पारी खेली वहीं अनिरुद्ध ने 42 रनो की उपयोगी पारी खेली इन दोनो के आलावे उत्सव ने 29,एवम शुभम आकर्ष ने नाबाद 16 रन बनाए।


गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से संभव ने 1,आदित्य ने 1 एवम कृष्णा ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
एक खिलाड़ी रनआउट हुए।
आज के अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर आदित्य गौरव थे।