Headlines

Muzaffarpur U14 Cricket League का शानदार आगाज, जस्ट चैम्पियन की पहली जीत

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 8 february : आज स्थानीय शुभंकर पुर स्थित क्रिकेट मैदान में Muzaffarpur U14 Cricket League मुजफ्फरपुर अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष निशांत नीरज, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा एवम कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Muzaffarpur U14 Cricket League


आज खेले गए मैच में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाएं जिसमें अयान राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए वहीं युवराज ने 12 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से ऋषि भूषण ने तीन ,देव कुमार ने चार, सेजल ने एक, एवं प्रिंस कुमार ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 26 ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत के लिए 131 रन बना लिए।

SKJ Law College
For representation Muzaffarpur U14 Cricket League

जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से कुमार आदित्य ने 21, देव कुमार ने नवाद 18, ऋषभ ने नाबाद 15, आशीष ने 12 एवं रजनीश ने 15 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से दिव्यांशु ने दो, अरुण कश्यप ने दो, एवं युवराज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

SKJ Law College


आज का मैन ऑफ द मैच जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के देव कुमार को दिया गया।
आज के मैच के अंपायर अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार थे।

Muzaffarpur U14 Cricket League
Muzaffarpur U14 Cricket League


उदघाटन के पूर्व जिला क्रिकेट के वरीय क्रिकेटर स्वर्गीय संजय कुमार शर्मा, स्वर्गीय पंकज, कुमार एवं स्वर्गीय निपेंद्र शाही को सभी खिलाड़ियों पदाधिकारियों एवं दर्शकों ने 1 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

#cricket