Headlines

Muzaffarpur U16 Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Shaheed Diwas image for representation
Advertisements

Muzaffarpur 8 February : Muzaffarpur U16 Cricket League मुजफ्फरपुर अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत।
आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में मुजफ्फरपुर अंदर 16 जिला क्रिकेट लीग के तहत लीग का तीसरा मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी बनाम बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी को 82रनों से हराया।

Muzaffarpur U16 Cricket League


पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए जिसमें उज्जवल राज ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली वहीं शुभम ने 29 स्वयं ने 20 नमन ने 20 सूर्यांश ने 10 एवं अभिनव आनंद ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।

Muzaffarpur U16 Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत
Muzaffarpur U16 Cricket League में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत


गेंदबाजी में बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष आनंद ने तीन अमन राजनीति प्रेम तिवारी ने दो एवं मानस ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी बबलू 11 क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी जिसमें हर्ष ने सर्वाधिक 35 रन बनाए वहीं मानस राज ने 13 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अधिराज रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके वहीं नमन ने दो कृष्ण ने एक सूर्यांश ने एक अभिनव आनंद ने एक एवं आयुष राज ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।


आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के अधिराज रंजन को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया।