Headlines

National Cestoball Championship बिहार टीम पंजाब रवाना

National Cestoball Championship National Cestoball Championship
Advertisements

Patna 13 December: 15 से 17 दिसंबर 2023 से धुरी, पंजाब में आयोजित पांचवीं सीनियर और द्वितीय सब जुनियर राष्ट्रीय सेस्टोबाल चैम्पियनशिप National Cestoball Championship भाग लेने के लिए साठ सदस्यीय टीम आज पटना जंक्शन से धुरी, पंजाब के लिए रवाना हुई। इस टीम का नेतृत्व भावेश कुमार कर रहे हैं।

National Cestoball Championship Sr. & Sub Jr.

टीम प्रभारी सुश्री प्रीति (सब जुनियर बालिका), विश्वास गोरांग ( सब जुनियर बालक), मुकेश कुमार ( सीनियर बालिका), रविकांत कुमार ( सीनियर बालक) बनाए गए। प्रशिक्षक रौशन कुमार रहेंगे। रेफ्री के लिए सेस्टोबाल फेडेरेशन ऑफ इंडिया ने शेताब खान और राहुल कुमार को नामित किया है,वे भी बिहार टीम के साथ पंजाब रवाना हुए।

National Cestoball Championship
National Cestoball Championship

सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नलिन सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव ने टीम को विजयी होने की शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में लगभग 28 राज्यों की टीम भाग ले रही हैं। इसकी जानकारी सेस्टोबाल एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी।

#cestoball #Bihar #nationalcestoball