Muzaffarpur NewsNational News
Advertisements

Muzaffarpur 16 November : National Press Day राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर RDS College की प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सम्मान करने का दिन है। प्रेस आम जन को सूचना प्रदान करने के साथ-साथ जवाबदेह बनाता है।

National Press Day 16 नवंबर

भारत में स्वतंत्र और स्वतंत्र प्रेस के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 16 नवंबर को प्रेस दिवस मनाया जाता है। आज का प्रेस अपने सामाजिक और राजनीतिक दायित्व को ईमानदारी से निभा रहा है। इस अवसर पर समस्त मीडियाकर्मी को स्वस्थ एवं जवाबदेह पत्रकारिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित है।

National Press Day
National Press Day

डॉ. ललित किशोर


डॉ. ललित किशोर ने कहा कि समय और समाज के संदर्भ में आमजन में दायित्व बोध कराना मीडिया का कर्तव्य है। मीडिया अगर सकारात्मक भूमिका अदा करे तो किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। वर्तमान समय में जनता की आवाज बन देश के लोकतंत्र को सच और साहस के साथ जीवित रखने में मीडिया कर्मी व पत्रकार बंधु की भूमिका अतुलनीय है।

Advertisements


राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर डॉ राजीव कुमार, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एम एन रिजवी, डॉ पयोली, श्री पंकज भूषण आदि ने पत्रकारों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

#pressday #nationalpressday #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.