Chandigarh 3 October: National Savate Championship दिनांक 01 से 03 अक्टूबर तक चंडीगढ़ मे चल रही नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप में बिहार 7 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रांज जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा। इसके साथ ही इंडिया बेस्ट डिसीप्लीन टीम अवार्ड, इंडिया बेस्ट फाइटर अवार्ड व प्लेयर्स ऑफ द् टूर्नामेंट अवार्ड तीनो के तीनों नेशनल अवार्ड बिहार के नाम।


National Savate Championship
राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह व सचिव परमजीत कौर के द्वारा बिहार के सचिव सह मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को इंडिया बेस्ट डिसिप्लिन टीम का खिताब दिया गया, नासिर फिरोज को बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया व रोहित कुमार प्रजापति को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। पिछले तीन सालों से बिहार लगातार बेस्ट फाइटर का खिताब जीत रहा हैं इस बार भी यह रिकॉर्ड कायम है।

National Savate Championship पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची
पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।
- श्रृष्टि भारद्वाज, गोल्ड मेडल
- अनुष्का अभिषेक, गोल्ड मेडल
- उपासना आनंद, गोल्ड मेडल
- नासिर फिरोज, गोल्ड मेडल
- रोहित कु० प्रजापति, गोल्ड मेडल
- हिमांशु राज, गोल्ड मेडल
- तेजस राज, गोल्ड मेडल
- सन्नी श्रीवास्तव, सिल्वर मेडल
- सन्नी कुमार, ब्रांज मेडल
सभी बिजेता खिलाड़ियों व कोच के लिए परफेक्ट वास्तु कंस्ट्रक्शन कंपनी के संस्थापक ई० सादान खान के द्वारा घोषणा किया गया की खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर पहुचने पर जोरदार स्वागत की व्यवस्था की जाएगी।
#savate #frenchboxing #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।