Headlines

National Savate Federation Cup : 14 गोल्ड के साथ बिहार को उपविजेता ट्रॉफी

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 8 July : दिनांक 5 से 8 जुलाई 2024 तक हिमाचल के मंडी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 7th National Savate Federation Cup -2024 में बिहार के खिलाड़ियों ने 14 गोल्ड, 5 सिल्वर व 1ब्रांज कुल 20 मेडल के साथ ऑल इंडिया में दूसरे स्थान प्राप्त कर उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम किया।

National Savate Federation Cup बिहार उपविजेता

National Savate Federation Cup

बिहार टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सवात् संघ के अध्यक्ष हंशराज नामसौत के द्वारा उपविजेता ट्राफी के साथ बेस्ट कोच ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही इसबार बिहार से तीन खिलाड़ियों का चयन बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए हुआ। जूनियर बेस्ट फाइटर रितेश रंजन, यूथ बेस्ट फाइटर काशिफ हुशैन व सिनियर बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया का खिताब फिर से नाशिर फिरोज को दिया गया।

National Savate Federation Cup
National Savate Federation Cup

पदक विजेता खिलाड़ीयों कि सूची:

गोल्ड मेडल- अदिति सिंह, श्रीष्टी भारद्धाज, अदिति ठाकुर, आकाश राजा, मोहम्मद अदनान हाशमी, विराट राज, उज्जवल कुमार, सौरभ कुमार, आयुष्मान अभिमन्यु, यश राज, आदित्य गौतम, नासिर फिरोज, मो० नुरैन कौसर व काशिफ हुशैन।

सिल्वर मेडल- शीजा अफरोज़, ज्योति कुमारी, उपासना आनंद, नीरज कुमार व आशिष कुमार

ब्रांज मेडल- रितेश रंजन

बिहार टीम के साथ गए टीम मैनेजर सेंडाई सुनील कुमार को प्रमाणपत्र व पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।