Sports
Advertisements

Kolkata 29 June : Pefi Games National U17 Football Championship युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्थान पेफी द्वारा आयोजित 3rd पेफी गेम्स अंतर्गत तृतीय राष्ट्रीय फुटबॉल U-17 बालक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान के लिए बिहार और हरियाणा के बीच खेले गए मैच का परिणाम ड्रॉ रहा I

Pefi Games National U17 Football Championship

National U17 Football Championship

इसी के साथ पहली बार बिहार बालक फुटबॉल टीम राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ I पेफी बिहार के सचिव कुमार आदित्य ने बताया वर्धमान के मोहन बगान फुटबॉल मैदान में चल रहे राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम 28 जून को मेजबान पश्चिम बंगाल के विजेता बनने के पश्चात तृतीय स्थान के लिए मैच खेला गया I

National U17 Football Championship

इस अवसर पर राज्य प्रभारी डॉ. अरिजीत पुताटुंडा बिहार की ओर से वहां टीम के साथ उपस्थित रहे I टीम के बेहतरीन प्रदर्शन पर पेफी बिहार के वरीय अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, लक्षीका इंडस्ट्रीज, पटना के लक्ष्मण गिरी, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, अरुणादित्य ट्रस्ट के रणवीर कुमार राजन, फुटबॉल संघ के मो. नजीर हुसैन, सुरेश महतो, सुभाष कुमार आदि ने प्रशिक्षक- चंद्रवीर रौशन (नालंदा) एवं टीम प्रबंधक- विकास कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर) एवं बिहार टीम को बधाई दीं I

Advertisements

जल्द ही भारतीय कैम्प के चयनित खिलाडियों की सूचना दी जाएगी I

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.