Headlines

National Voters’ Day राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर MY Bharat द्वारा मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा
Advertisements

Muzaffarpur 25 January : National Voters’ Day राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं व फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करना रहा।

National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), मुजफ्फरपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तर पर पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना था।

National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा
National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा

पदयात्रा को माननीय विधायक श्री रंजन कुमार (मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र) द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा कंपनी बाग रोड, सदर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, इमली चट्टी बस स्टैंड रोड एवं रेड क्रॉस सोसाइटी रोड से होते हुए पुनः जिला समाहरणालय परिसर में संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान मतदाता जागरूकता, जिम्मेदार नागरिकता एवं युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रसार किया गया।

National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा
National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा

कार्यक्रम में MY Bharat वॉलंटियर्स, युवा क्लबों के सदस्य, NCC कैडेट्स, उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र, विद्यालय की छात्राएं तथा NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान फर्स्ट टाइम वोटर्स को विशेष रूप से चिन्हित कर सम्मानित किया गया, जिसे माननीय विधायक श्री रंजन कुमार जी एवं उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्य प्रिय द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया। तत्पश्चात माननीय विधायक द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा
National Voters’ Day मुजफ्फरपुर में जागरूकता पदयात्रा

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक श्री रंजन कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “Nation First की भावना के साथ प्रत्येक युवा मतदाता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। युवा वर्ग आगे आकर जागरूक एवं नैतिक मतदान सुनिश्चित करे, तभी मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने विशेष रूप से युवा एवं फर्स्ट टाइम वोटर्स को प्रेरित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह कार्यक्रम MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय पहल “ माय भारत – माय वोट” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जागरूक करना एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *