Headlines

NCP Leader Baba Siddiqui की मुंबई में हत्या: वाई-सिक्योरिटी तोड़कर की गई गोलीबारी

Shaheed Diwas
Advertisements

Mumbai 13 October : NCP Leader Baba Siddiqui की मुंबई में हत्या: वाई-सिक्योरिटी तोड़कर की गई गोलीबारी, लॉरेंस गैंग ने दो लोगों को हिरासत में लिया। सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।उनका पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी था।

NCP Leader Baba Siddiqui की मुंबई में हत्या


शनिवार रात को मुंबई के बांद्रा के खेर नगर में तीन लोगों ने बाबा पर उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास गोलियां चलाईं। आज रात साढ़े आठ बजे उन्हें बड़ा कब्रिस्तान स्थित मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

NCP Leader Baba Siddiqui की मुंबई में हत्या
NCP Leader Baba Siddiqui की मुंबई में हत्या


मुंबई पुलिस ने तीन में से दो बंदूकधारियों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले दो महीने बाबा के घर और बेटे के कार्यस्थल की गहन जांच की थी। तीनों आरोपियों ने शूटिंग स्थल पर जाने के लिए ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल किया था।

मुंबई के कूपर अस्पताल में एनसीपी (अजीत गुट) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। सुबह करीब साढ़े सात बजे पांच डॉक्टरों का समूह पोस्टमार्टम कर रहा है। पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में गैंगस्टर लॉरेंस के गिरोह का हाथ माना जा रहा है। लॉरेंस गिरोह का नाम सामने आने के बाद अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की दूसरी टुकड़ी भी भेजी गई है। 14 अप्रैल को लॉरेंस गिरोह ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी।

शनिवार रात करीब 9.30 बजे बाबा सिद्दीकी अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से निकले, जो बांद्रा में खेरवाड़ी सिग्नल के सामने स्थित है।

कार में बाबा सवार हुए और जैसे ही बाबा कार में सवार हुए , तीन बंदूकधारी उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तीनों ने चेहरे पर रूमाल बंधे हुए थे। दो बंदूकों से उन्होंने छह गोलियां चलाईं। तीन गोलियां बाबा को लगीं। एक गोली उनके सीने में और दो पेट में लगीं।
बाबा को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 11:27 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार के शीशे में गोली घुस गई, हालांकि कार बुलेटप्रूफ थी ।

NCP Leader Baba Siddiqui पर हमला होने के बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए। वे अभी पचास मीटर ही आगे बढ़े थे कि एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। दूसरे आरोपी ने बगीचे में छिपने की कोशिश की, लेकिन उसे भी पकड़ लिया गया। तीसरा आरोपी भागने में सफल रहा। सूत्रों के मुताबिक तीनों बंदूकधारी पुणे से मुंबई आए थे।