Headlines

NEP2020 के विरोध में Futab & AIFUCTO का राज्यस्तरीय विरोध आंदोलन

NEP2020 NEP2020
Advertisements

NEP2020: Federation of University Teacher Association (FUTAB) ने केंद्र और राज्य की विभिन्न अनुशंसाओं के विरोध एवं राज्य स्तरीय समस्याओं का निदान नहीं होने के विरुद्ध कार्यक्रमों को चलाने का फैसला किया है. All India Federation of University & College Teachers’ Organisations (AIFUCTO) आईएफयूसीटीओ ने राष्ट्रीय मांगों में NEP2020 में व्यापक संशोधन संशोधन के बिना स्वीकार करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सभी शिक्षण और प्रशिक्षण पदों को नियमित आधार पर भरना, सम्मानजनक सेवा शर्तें और शिक्षा पर 10% जीडीपी शामिल है.

NEP2020 : राज्यस्तरीय विरोध आंदोलन


डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा अध्यक्ष और डॉ संजय कुमार सिंह,विधान पार्षद एवं महासचिव फुटाब की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय विरोध आंदोलन के कई बिंदुओं पर चर्चाएं हुई उनमें प्रमुख हैं.
1.सरकार द्वारा हितधारकों के साथ सेवा संबंधी समस्याओं सहित शैक्षणिक वातावरण में सुधार हेतु प्रासंगिक चर्चा,
2.विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बहाल करना
3.राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह विधानमंडल से पारित विश्वविद्यालय बजट के अनुरूप अप्रैल महीने से मासिक वेतन, पेंशन एवं बकाया का भुगतान सुनिश्चित किया जाना
4.राज्य वेतन निर्धारण कोषांग द्वारा समय सीमा के अंदर ऑडिट ऑब्जेक्शन से विश्वविद्यालयों को अवगत नहीं कराने की स्थिति में परीनियत समिति द्वारा निर्धारित वेतन/पेंशन के अनुरूप मासिक भुगतान जारी रखना
5.पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए बिना भेदभाव के ससमय में प्रोन्नति संपन्न करने हेतु कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालयों को सख्त निर्देश
6.यूजीसी अनुशंसाओं के अनुरूप महिला शिक्षकों को अवकाश सुविधाएं प्रदान की जाए

7.शिक्षकों के मान सम्मान पर प्रहार बंद किया जाए.


सभी शिक्षक अपने शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए 1 अगस्त 2023 को काला बिल्ला लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता के रुद्र विरोध प्रदर्शित करेंगे.
13 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में एआईएफयूसीटीओ के बैनर के तले विरोध प्रदर्शन मैं शामिल होकर दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना.

#futab #aifucto #universitynews #NEP2020