National News
Advertisements

Accidental Day 15 January : रविवार 15 जनवरी हादसों का दिन रहा. सबसे पहले सुबह नेपाल में में यति विमान हादसा हुआ.दूसरी घटना में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार की लिफ्ट दुर्घटना में बाल बाल बचे. एक और घटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कर दुर्घटना में बाल बाल बचे.

Nepal Plane Crash
सबसे पहले सुबह नेपाल में में यति विमान हादसा हुआ. नेपाल विमान हादसे में 72 यात्रियों की मौत हो गई काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान लैंडिंग के पहले पोखरा के नए हवाई अड्डे के पास गोता लगाते हुए आग के गोले में तब्दील हो गया और सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई.जिसमे 5 भारतीय भी शामिल हैं.उनमे 4 यूपी गाजीपुर और एक बिहार के बैरगनिया निवासी 28 वर्षीय संजय जयसवाल थे.गाजीपुर के युवक तो फेसबुक पर लाइव वीडियो भी दिख रहे थे जो दुर्घटना के बाद वायरल हो गया है. शायद दुर्घटना की एक दुर्लभ लाइव वीडियो साबित हो रही है.

CM Shivraj Singh Chauhan Helicopter Emergency Landing
दूसरी घटना में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मनावार के पास हुई. मध्य प्रदेश के मनावार में इमरजेंसी लैंडिंग हुई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मनावर जा रहे थे इसी बीच उनके हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण अचानक ही मनावर शहर के पास उनके हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क रास्ते से मनावर के लिए निकले.

Advertisements
Helicopter image from Twitter

NCP Leader Ajit Pawar Lift Accident
एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के अजित पवार लिस्ट से नीचे गिरे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार पुणे के एक अस्पताल में लिफ्ट हादसे में बाल-बाल बचे. शनिवार एक अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर एक भवन के लिफ्ट की बिजली चले जाने से लिफ्ट अचानक नीचे आ गिरी. जिसमें उनके अलावा दो अन्य लोग लिफ्ट में 2 सुरक्षाकर्मी और 1 डॉक्टर को मामूली चोटें भी आई है. अजीत पवार इस हादसे में बाल-बाल बच गए.

Central Minister Ashwini Chaube Car Accident
एक और घटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बिहार में एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचे. उनकी काफिले की एक कार नहर में गिर गई. बक्सर से पटना आने के दौरान अचानक मंत्री की कार से आगे चलने वाली कार नहर में गिर गई. उनके पीछे चल रही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी थी पर ड्राइवर ने उन्हें बचा लिया. रविवार रात की घटना है सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

#nepalplanecrash #planecrash #accident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.