Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 August: NSS Rds College नारियों को मिले समान अधिकार :- डॉ सरोज पाठक

NSS Rds College

विशेष शिविर का तीसरा दिन:-
रामदयालु सिंह महाविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन “लैंगिक समानता” पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभाग के डॉ सरोज पाठक ने कहा कि लैंगिक समानता विशेषकर महिलाएं एवं लड़कियों को समान अवसर प्रदान करता है। नारियों को परंपरागत सोच पर आधारित सामाजिक,शैक्षिक असमानता के दायरे से बाहर लाकर उनका समुचित विकास का अवसर प्रदान करना ही इसका उद्देश्य है। नारियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ वैज्ञानिक, मनोरंजन, खेल और कला के क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए।

NSS Rds College विशेष शिविर का तीसरा दिन
NSS Rds College विशेष शिविर का तीसरा दिन


कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रेड रिबन मैराथन दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मैराथन में प्रथम दस स्वयंसेवकों का चयन हुआ, जिन्हें प्राचार्य ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया ।

Advertisements


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समाज की धरोहर हैं। वे देश के उज्जवल भविष्य हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य से सामाजिक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।


*पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं में मासूम राजा, विकास, कृष्णा, आकाश, अजीत, सुनिधि, सृष्टि प्रसून, सर्वेक्षणी, गुंजा एवं आरती मौजूद थे।
*मैराथन में भाग लेने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में रत्ना, पवन, अनमोल, आलोक, अंजलि, रानी, आंचल, जिज्ञासा, श्रावणी, श्रेया, जगमोहन, सतीश एवं सुमित उपस्थित रहे।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से छात्र एवं छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में लगे हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य से समाज में नई चेतना पैदा हो रही है। समाज और देश को उनके कार्यों पर गर्व है।

NSS Rds College
मैराथन में भाग लेने वाले छात्र


मौके पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ पयोली, डॉ आशीष कुमारी कांता एवं डॉ मीनू कुमारी ने एनएसएस के छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

#nss #Muzaffarpur #rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.