www.goltoo.in

पाकिस्तान में लाहौर के अनारकली मार्किट में विस्फोट , 4 नागरिक मारे गए

January 20, 2022 | by Goltoo

q


पाकिस्तान में एक और आतंकी हमला हुआ। गुरुवार दोपहर लाहौर के ऐतिहासिक और मशहूर अनारकली बाजार में बम धमाका हुआ। इसमें चार लोग मारे गए औ्र 20 घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर बताई गई है।

यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं और इस बाजार में काफी भीड़ रहती है। इसी भीड़ भाड़ वाले ट्रैफिक के बीच एक बाइक खड़ी थी। इसमें ही इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED लगाया गया था।20 लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर पुलिस के प्रवक्ता राणा आरिफ ने विस्फोट में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की, जिससे आसपास की दुकानों और इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट पान मंडी के पास हुआ, जहां भारतीय सामान बेचा जाता है।

#pakistannews #hindinews

ये भी पढ़ें-अबुधाबी में ड्रोन अटैक, 3 लोगों की मौत,2 भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक- 3 Killed in Houthi Drone attack in Abu Dhabi

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा टेनिस को कहेंगी अलविदा Sania Mirza Pioneering Journey

RELATED POSTS

View all

view all