Bihar News
Advertisements

महिला यात्री पटना से दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट से. एयरपोर्ट पर उसके बैगेज की स्क्रीनिंग हो रही थी तभी मशीन आवाज करने लगी.

Patna 28 August : पटना के एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग में मिली पिस्टल की गोलियां. एक महिला यात्री के बैग से दो गोली मिली है. एक महिला यात्री पटना से दिल्ली जा रही थी अपने बेटे के साथ. महिला यात्री पटना से दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट से. एयरपोर्ट पर उसके बैगेज की स्क्रीनिंग हो रही थी तभी मशीन आवाज करने लगी. बारीकी से जांच की गई तो .315 और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस मिले. महिला के बैग में दो गोली मिलने से पटना एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई. महिला समस्तीपुर की रहने वाली बताई जाती है पर दिल्ली में प्रवास करती हैं. महिला के पति डॉक्टर थे कुछ दिनों पहले उनकी मृत्यु हुई है इसी सिलसिले में वह बिहार आई थी और वापस दिल्ली जा रही थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर

इस घटना के बाद एयरपोर्ट थाने को सुपुर्द कर दिया कर दिया गया दोनों को. कारतूस के बारे में पूछे जाने पर महिला ने अनभिज्ञता जताई कि किसने रखा है. उसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया इस परिजनों ने जरुरी कागजात दिखाए. गोलियों के लाइसेंस दिखाने के बाद दोनों को एयरपोर्ट जाने से जाने दिया गया. रात 9:50 की 6E 6927 इंडिगो की फ्लाइट से दोनों दिल्ली रवाना हो गए. महिला का नाम श्रद्धा झा बताया गया है और दिल्ली के कैलाश में रहती हैं.


हवाई यात्रा कर रहे हो तो खुद की परेशानी और दूसरों को परेशान होने से बचाने के लिए इस तरह की घटनाओं से बचें. अपने बैग को पूरी तरह से जाँच ले की कोई प्रतिबंधित सामग्री आपके बैगेज में तो नहीं है. बार-बार एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा मैसेज और घोषणाओं के बाद भी यात्री लापरवाह दिखते हैं. इस तरह की घटनाओं से बचेंगे तो सब का समय भी बचेगा और परेशानी से भी बचेंगे.

Advertisements

#patnaairport #biharnews #patna #indigo

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.