Headlines

PEFI Games के लिए बिहार राज्य फुटबॉल टीम का चयन संपन्न

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 26 May : PEFI Games के लिए बिहार राज्य फुटबॉल टीम का चयन मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में संपन्न हुआ.

PEFI Games के लिए बिहार फुटबॉल टीम

PEFI Games के लिए बिहार फुटबॉल टीम
PEFI Games के लिए बिहार फुटबॉल टीम
Shaheed Diwas

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्थान पेफी-बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक: 26-05-2024 को स्थानीय ख़ुदीराम बोस स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में सुबह 8 बजे से बिहार राज्य फुटबॉल टीम के चयन हेतु चयन परीक्षण प्रतियोगिता (सिलेक्शन ट्रायल) का आयोजन किया गया I यह सिलेक्शन अंडर- 17 (U- 17) आयु वर्ग अथवा वैसे बिहार के खिलाड़ियों के लिए था, जिनका जन्म 01-01-2007 के बाद हुआ है I

Shaheed Diwas


पेफी- बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि आज के सिलेक्शन ट्रायल में बिहार के 22 जिलों के कुल 76 खिलाडियों ने हिस्सा लिया I चयनित टीम 22 जून से 28 जून 2024 तक वर्धमान विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय पेफी फुटबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता 2024 में भाग लेगी I

Shaheed Diwas

उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मनी ने कहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को अगस्त 2024 में कलकत्ता में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है I


चयन परीक्षण प्रतियोगिता में कुल चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित है-

Shaheed Diwas

आशीष रंजन, कमलेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार सिंह, प्रिंस राज, रणवीर सिंह बग्गा, कुणाल कुमार, पप्पू कुमार, सक्षम कुमार, लक्की राज, अनुराग सिंह (सभी मुजफ्फरपुर), विपुल कुमार शर्मा (सारण), सौरभ कुमार, प्रियांशु कुमार (दोनों पटना), विजय शंकर, अजय कुमार (दोनों भागलपुर), साहिल कुमार, प्रिंस राज, प्रीतम राज (तीनों नालंदा), असहद फैसल, अभी आनंद, मो. अख्तर (तीनों समस्तीपुर), अनिकेत कुमार (बांका), वेदांश पाराशर (दरभंगा), सत्यम कुमार (वैशाली), सुमित कुमार (आरा), रौनक सिंह (पू. चंपारण), आर्यन कुमार (सीतामढ़ी), साहिल कुमार (शिवहर)

Shaheed Diwas


कोषाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी और फिर उनमे से चयनित 18 सदस्यीय टीम बिहार का प्रतिनिधित्व तृतीय राष्ट्रीय पेफी फुटबॉल अंडर-17 (बालक) प्रतियोगिता 2024 में करेगी I आधार पंजीयन के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना होगा I


इससे पूर्व जिला के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं जिला फुटबॉल संघ के अधिकारी विनोद कुमार, पेफी बिहार के सचिव कुमार आदित्य, अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त सचिव हंस कुमार एवं अखिलेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं अपना आशीर्वाद देते हुए आयोजन का श्री गणेश किया I निर्णायक मंडली में- डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ( तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय), मो. नजीर हुसैन- (संयुक्त सचिव सह रेफरी पश्चिम चंपारण) सुरेश महतो (रेफरी- बिहार फुटबॉल संघ), विकास कुमार सिंह (खेल प्रशिक्षक- किलकारी) एवं सुभाष शर्मा (कार्यक्रम संयोजक सह शारीरिक शिक्षा शिक्षक) सम्मिलित रहें I इस अवसर पर राजीव कुमार, कमल कुमार, अमर कुमार सहित अनेकों दर्शक, अभिभावक, प्रशिक्षक, प्रबंधक आदि उपस्थित रहें I