Headlines

PEFI India के संयुक्त सचिव मनोनीत हुए कुमार आदित्य

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 3 June : कुमार आदित्य PEFI India (“फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया”) के संयुक्त सचिव मनोनीत हुए .

PEFI India कुमार आदित्य

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की संस्था “फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया” (राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्थान) ने 14 दिसंबर 2023 को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट, नई दिल्ली में आयोजित आम सभा की बैठक के निर्णय को 13 अप्रैल 2024 को आयोजित वर्चुअल बैठक में अंतिम स्वरूप प्रदान करते हुए पेफी राष्ट्रीय शासी निकाय/संचालक मंडल की घोषणा अपने पत्र के माध्यम से किया I

PEFI India कुमार आदित्य
PEFI India कुमार आदित्य


पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन (मध्य प्रदेश) को एक बार फिर से राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है, जिसके लिए उन्हें बिहार चैप्टर के प्रतिनिधियों ने बधाई दिया I डॉ. पीयूष ने बताया कि यह शासी निकाय वर्ष 2024 से 2027 तक कुल 3 वर्ष के लिए गठित की गई है I डॉ. पीयूष ने अधिसूचना के माध्यम से यह सूचना दी कि यह पहला मौका है जब बिहार भी राष्ट्रीय प्रबंधन में अपनी भूमिका निभायेगा I

पेफी के चेयरमैन डॉ. ए. के. उप्पल, पूर्व कुलाधिपति जीवाजी विश्वविद्यालय ने बताया कि इस बार कुमार आदित्य, व्याख्याता, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, डायट, पूसा -सह- सचिव पेफी – बिहार चैप्टर को पेफी का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है I साथ ही डॉ. अरिजीत पुताटुंडा, स्पोर्ट्स ऑफिसर, एन. आई. टी. पटना को राज्य प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया I

अपने मनोनयन पर कुमार आदित्य ने बताया कि यह एक बड़ी सफलता है, जिसे प्राप्त करने में पूरे बिहार के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, प्रायोजकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है I यह एक सामुहिक प्रयास का प्रतिफल है जो आज प्राप्त हुआ है आगे इससे भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा I

पेफी बिहार के अध्यक्ष संजय कुमार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, रवीन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, रनप्रताप, विकास सिंह, अल्का सिन्हा, कुमारी निभा, साधना, कुंदन राज, मो. नासिर, हरिमोहन सिंह, बीरेन्द्र कुमार, प्रियंका, सोनू बाबु, आदि अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि के लिए अपने तीनों प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी I