National News
Advertisements

Muraina 28 January: शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना का दो लड़ाकू विमान सुखोई 30 और मिराज 2000 एक साथ हवा में आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस दुर्घटना में दो पायलट बच गए हैं. दूसरे पायलट की खोज हो रही है. आशंका है उनकी मृत्यु हो चुकी है, घटनास्थल पर गिरे विमान को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है .आशंका है कि उनकी मृत्यु हो गई है.

Twitter image of plane crash


दोनों लड़ाकू विमान ना आपस में हवा में टकराने के बाद एक मुरैना के पहाड़गढ़ में और दूसरा राजस्थान के भरतपुर के पिंगोरा में जा गिरा. स्पष्ट रूप से बताना मुश्किल है कौन सा विमान कहां गिरा हादसे के बाद. दोनों लड़ाकू विमान ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरे थे. जिलाधिकारी मुरैना के अनुसार दो पायलटों को बचा लिया गया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि वायुसेना के दो विमानों की टेक ऑफ करने की जानकारी मिली थी इनमें से एक पहाड़गढ़, दूसरा मानपुर के पास का गिरने की जानकारी है.


भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर सर्च ऑपरेशन में लगे हैं. सुबह 10:00 बजे के पहले यह घटना हुई और प्रशासनिक अधिकारियों को 10:15 पर इसकी जानकारी मिली. दोनों घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है.

Advertisements


सुखोई लड़ाकू विमान में दो पायलट थे और मीराज में एक पायलट.दोनों विमान आपस में टकरा गए और आग के गोले में बदल गया आसमान में.


भरतपुर डीएसपी ने बताया -सुबह करीब 10-10.15 बजे विमान हादसे की सूचना मिली. यहां आने के बाद पता चला कि यह IAF का फाइटर जेट है। मलबे के आधार पर, हम यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यह लड़ाकू विमान है या नियमित विमान. अभी तक यह जानने के लिए कि क्या पायलट बाहर निकले या अभी भी हैं.

#Indianairfore #planecrash #miraj #sukhoi

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.