Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 May : बड़ी आस से भूखे प्यासे, PM Modi की सभा प्रधानमंत्री की सभा में पताही हवाई अड्डा से हवाई जहाज की उड़ान , मुजफ्फरपुर में एम्स का निर्माण और चीनी मिल को चालू करने की आस लिये बैठे हजारों की संख्या में लोग टुकुर-टुकर ताकते रह गया जब सभा के मुखिया PM Modi ने बातें तो बड़ी ऊंची ऊंची की।

PM Modi की सभा

PM Modi की सभा
PM Modi की सभा

देश को मजबूत नेतृत्व का मूल मंत्र दे गये  प्रधानमंत्री  लेकिन पताही हवाई अड्डा , चीनी मिल  और एम्स  निर्माण पर नहीं बोलना लोगों को अखर गया

लेकिन ऊंची दुकान फीकी पकवान की तरह मुजफ्फरपुर के लिए न किसी तरह की घोषणा की और  न तो पुराने वायदे को निभाने का कोई वचन ही दिया। अलबत्ता उन्होंने लोगों की नब्ज समझते हुए पाकिस्तान को चूड़ियां पहनाने की चेतावनी देकर तालियां जरूर बटोरी। जबकि सभा स्थल पर बड़ी संख्या में सहारा इंडिया के वैसे जमा कर्ता भी अभिलंब भुगतान से जुड़ी तख्ती  लिए मौजूद थे जिनका पैसा ईडी के खाते में जमा है और सरकार स्तर पर पोर्टल खोलने के बाद भी जमाकर्ताओं को भुगतान नहीं हो रहा है।

Advertisements
PM Modi की सभा
PM Modi in Muzaffarpur

सभा स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्याशी और मंचासीन नेताओं से मिले और फिर संबोधन के लिए आ गए। उन्होंने बाबा गरीब नाथ की धरती और क्रांतिकारी शहीदों को भोजपुरी भाषा में नमन करते हुए  संबोधन की शुरुआत की। दोनों प्रत्याशियों राज भूषण चौधरी निषाद और वीणा देवी को सामने कर कहा इनकी जीत से भी मोदी का ही फायदा होगा । इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विरोधियों पर जमकर बरसे।

उन्होंने मतदाताओं को समझाया कि कमजोर नेतृत्व कहीं से भी समग्र विकास में बाधक ही होगा । इसलिए जरूरी है कि अब आप मजबूत नेतृत्व का समर्थन करें । उन्होंने सरकार की भावी योजनाओं से अवाम को अवगत कराया और कहा कि जिस तरह से संविधान और आरक्षण के नाम पर भ्रम जाल फैलाई जा रही हैं उसमें सच्चाई नहीं है अपने जीते जी वह कभी भी ऐसा होने नहीं देंगे। सबको साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है।


उन्होंने सोलर बिजली और कृषि  योजनाओं पर प्रकाश डाला । साथ ही निषाद मत को रिझाने के लिए मछुआरा  विकास को लेकर अलग से मंत्रालय बनाने को उपलब्धि बताया। ताजुब्ब  इस बात को  लेकर रही कि सभा स्थल से प्रधानमंत्री ने बिहार स्तर पर रेल, सड़क एयरपोर्ट आदि की विकास को लेकर चल रही योजनाओं पर ध्यान आकर्षित कराया और बिहार के समग्र विकास के लिए से जरूरी भी ठहराया , लेकिन एक बार भी उनके मुंह से पताही एयरपोर्ट, मोतीपुर चीनी मिल और  एम्स निर्माण को लेकर नहीं बोलना लोगों को अखर गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजन कुमार और संचालन भाजपा नेत्री डॉ.आर ममता रानी ने किया सभा को बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद हरि साहनी सांसद विवेक ठाकुर, मेयर निर्मला देवी साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा रामसूरत राय, बसावन भगत, विधायक राजू कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक बेबी कुमारी आदि ने संबोधित किया.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.