Muzaffarpur News : L. S. College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय प्राध्यापक प्रो गोपाल जी को भौतिकी बिभाग का विभागाध्यक्ष मनोनीत किया है. प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम के अनुपालन, नैक मूल्यांकन की तैयारियो को गति देने और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुछ प्रशासनिक फेरबदल की जरूरत थी, उसी कड़ी में ये निर्णय लिया गया है.
L.S. College Foundation Day नई शिक्षा नीति देश के लिए जरूरत :-कुलाधिपति – GoltooNews https://t.co/o2UCMhTIAl
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 3, 2023
प्रो गोपाल जी का अकादमिक अनुभव
प्रो राय ने विभागीय स्तर पर सेमिनार, कार्यशाला विशेष व्याख्यान जैसी शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने को कहा. प्रो राय ने कहा की प्रो गोपाल जी के लंबे अकादमिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से इंटरमीडिएट से लेकर एमएससी तक के छात्रों को मिलेगा. उन्होंने प्रो गोपाल जी से सीबीसीएस सिलेबस पर विभाग के शिक्षको के लिए कार्यशाला आयोजित कर उत्कृष्ट अध्यापन हेतु रणनीति बना लेने को कहा.

प्रो राय ने कहा L. S. College में इंटरमीडिएट के 12वी तथा थर्ड पार्ट की कक्षा शुरू हो गई है तथा इसमें छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इन वर्गों में 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरा न होने की स्थिति में छात्र न सिर्फ फॉर्म नही भर पाएंगे बल्कि उनके नामांकन को रद्द करने की पहल भी की जायेगी.
प्रो गोपाल जी
पदभार ग्रहण करते हुए प्रो गोपाल जी ने कहा उनकी प्राथमिकता प्रैक्टिकल वर्गो का नियमित संचालन सुनिश्चित करना तथा भौतिकी बिभाग में रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा. मौके पर प्रो ललन कुमार झा, प्रो राजीव कुमार, प्रो एनएन मिश्रा, प्रो राजेंद्र प्रसाद, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो सुरेन्द्र राय, प्रो संगम कुमार, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत सहित अन्य मौजूद रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।