Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur August 20: R.D.S. College NSS आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण इलाकों में जाकर कला एवं स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

R.D.S. College NSS


भीखनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय, सुस्ता ग्राम, एवं रतवारा गांव में जाकर छात्र-छात्राओं को पेंटिंग, रंगोली बनाने का अभ्यास कराया। वहीं द्वितीय सत्र में बच्चों को खेल-खेल में गणित, स्वच्छता पहाड़ा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर अभ्यास कराया एवं प्रशिक्षित किया। बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के बीच कलम एवं पेंसिल का वितरण किया गया।


मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों में राजा, आलोक, सतीश, आकाश एवं हर्षित, मौजूद थे।

Advertisements
R.D.S. College NSS छात्र छात्राओं ने ग्रामीण इलाकों में जाकर कला एवं स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
R.D.S. College NSS छात्र छात्राओं ने ग्रामीण इलाकों में जाकर कला एवं स्वच्छता का पाठ पढ़ाया


एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक हर सप्ताह गांव में जाकर बच्चों को शिक्षा से लेकर स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा, डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर,डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज वर्मा एवं डॉ पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.