Headlines

R.K. College Goenka Sitmarhi प्राध्यापक पर जानलेवा हमले के विरोध में शिक्षक एवं छात्र धरने पर बैठे

RK College Goenka RK College Goenka
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : R.K. College Goenka Sitmarhi आरके कॉलेज गोयनका, सीतामढ़ी के प्राध्यापक पर जानलेवा हमले के विरोध में रामदयालु सिंह महाविद्यालय में शिक्षक संघ, अतिथि प्राध्यापक संघ, छात्र एवं शिक्षक धरने पर बैठे हैं।

Shaheed Diwas
R.K. College Goenka Sitmarhi प्राध्यापक पर जानलेवा हमले के विरोध में रामदयालु सिंह महाविद्यालय में शिक्षक संघ, अतिथि प्राध्यापक संघ, छात्र एवं शिक्षक धरने पर बैठे।


शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार:प्रो सुनील कुमार मिश्रा

R.K. College Goenka Sitmarhi
R.K. College Goenka Sitmarhi प्राध्यापक पर जानलेवा हमले के विरोध में रामदयालु सिंह महाविद्यालय में शिक्षक संघ, अतिथि प्राध्यापक संघ, छात्र एवं शिक्षक धरने पर बैठे ।

R.K. College Goenka Sitmarhi


सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज के भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. रवि पाठक के ऊपर हुई गोलीबारी के विरुद्ध लंगट सिंह कॉलेज शिक्षक संघ द्वारा कार्य बहिष्कार कर परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही। शिक्षक संघ के महासचिव प्रो सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि आज कैंपस में भी शिक्षक सुरक्षित नहीं है,तो यह चिंताजनक विषय है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस विषय की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू नहीं कराएगा तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा ।

Shaheed Diwas
Teachers on Strike in LS College

लंगट सिंह कॉलेज के परिसर से ही विश्वविद्यालय का मार्ग जाता है, यदि विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर करवाई नहीं करेगा तो महाविद्यालय शिक्षक संघ कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए मुख्यद्वार की तालेबंदी भी करेगा। इस अवसर पर हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि शिक्षक जागरूक होकर सचेत नहीं रहेंगे तो ऐसी घटना कभी भी हो सकती है।इसलिए परिसर को कदाचार मुक्त और भयमुक्त बनाने में सबको सहयोग करना चाहिए।

Shaheed Diwas
R.K. College Goenka Sitmarhi प्राध्यापक पर जानलेवा हमले के विरोध में L SCollege में शिक्षक संघ, अतिथि प्राध्यापक संघ, छात्र एवं शिक्षक धरने पर बैठे ।

भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रो पंकज कुमार ने कहा कि हम सब सबसे पहले शिक्षक हैं,उसके बाद ही किसी भी पद के अधिकारी हैं,इसलिए जब बात शिक्षक हित की होगी तो हमें इसमें शामिल होना ही होगा।जब शिक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो शिक्षा में गुणात्मक सुधार क्या होगा।सारी बातें हवा हवाई होगी।

प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय ने कहा कि हम सब भले ही प्रशासनिक दायित्व में हैं लेकिन मूल रूप से हम शिक्षक ही हैं और जब हमारा शिक्षक सुरक्षित नहीं रहेगा तो हम भय के वातावरण में कुछ भी गुणात्मक परिवर्तन करके नहीं दे सकते हैं।इसलिए प्रशासन और सरकार से आग्रह है कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर यथाशीघ्र करवाई हो। हिन्दी विभाग के शिक्षक डा राजेश्वर कुमार ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में ही बिहार की उच्च शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन हो सकता है।

Shaheed Diwas

इस अवसर पर डॉ. सजदा, डॉ. प्रदीप, डॉ. फैय्याज अहमद, डॉ. शिवदीपक शर्मा, डॉ. संगम दास, डॉ. विजय कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पुष्पा, डॉ. ऋतुराज , डॉ. शिवेंद्र , डॉ. राधा कुमारी सहित अनेक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

#rkcollegegoenka #sitmarhi #biharuniversity