www.goltoo.in

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया

February 12, 2023 | by Goltoo

governor

Patna 12 February : हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का गवर्नर बनाया गया है। वहीं नए राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं।


विश्वनाथ आर्लेकर का राजनीतिक सफर


राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल होंगे. यह बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं. मूल रूप से आर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं. सन् 1954 में उनका जन्म हुआ है. उनका राजनीतिक सफर काफी शानदार रहा है. साल 2002 से 2007 तक यह गोवा में बीजेपी के विधायक रहे हैं. वहीं 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के स्पीकर थे. साल 2015-2017 वन पर्यावरण राज्य मंत्री भी रहे हैं. इसके बाद ही हिमाचल प्रदेश के गवर्नर बने थे.

अब इनको बिहार में राज्यपाल का पद मिला है। उन्होंने एमईएस कॉलेज (वास्को डी गामा गोवा) से पढ़ाई की थी. राजेंद्र आर्लेकर बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे. साल 1989 में बीजेपी में शामिल हुए थे. गोवा विधान सभा को कागज मुक्त बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. तब वह स्पीकर हुआ करते थे।

#governor #bihar

RELATED POSTS

View all

view all