www.goltoo.in

Ranjana Memorial Chess रंजना कुमारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता 22 जून से

June 20, 2024 | by Goltoo

tirhut-18

Muzaffarpur 20 June : चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच तथा युग सृजन के संयुक्त तत्वावधान में बेला स्थित नयनदीप नेत्रालय में 22 से 23 जून तक Ranjana Memorial Chess प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Ranjana Memorial Chess 22 जून से

Ranjana Memorial Chess 22 जून से
22 जून से

प्रतियोगिता निदेशक सह मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संस्थापक डॉ राजीव सिन्हा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर, वेस्ट चंपारण, छपरा एवं ईस्ट चंपारण से अबतक 50 से ऊपर खिलाड़ियों ने सहभागिता ले ली है। जिनमें शीर्ष वरीय सुभाष चंद्र सिन्हा (2065), वर्ल्ड यूथ चेस खेलकर लौटी मरियम फातिमा, बिहार राज्य जूनियर विजेता अभिषेक सोनू, बिहार राज्य सब जूनियर विजेता मनीष कुमार, आयु वर्ग की राज्य प्रतियोगिताओं में धूम मचाने वाले अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी यश रमण एवं युवान रमण सहित दर्जनभर अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सम्मिलित हो रहें हैं।

प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में खेली जायेगी। जिसमें पुरस्कार राशि, आकर्षक ट्रॉफी, मेडल्स एवं सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु राजीव सिन्हा, उभय रंजन, राकेश कुमार, आभाष कुमार सहित दर्जनों कार्यकारी सदस्य बनाए गए हैं।

प्रतियोगिता कुल 7 चक्रों में खेली जायेगी जिसका प्रथम चक्र 22 जून को प्रातः 09:30 बजे से आयोजित होगा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 23 जून को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all