Headlines

Ras World Martial Arts Club में “अंतरराष्ट्रीय कराटे कोचिंग” पर सेमिनार का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 4 December : रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् कल्ब में “अंतरराष्ट्रीय कराटे कोचिंग पर सेमिनार” का आयोजन किया गया। दिनांक 02 से 04 दिसंबर तक मालिघाट स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब मे अंतरराष्ट्रीय कराटे कोचिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें रास वर्ल्ड के सभी ब्रांच के लगभग 100 से अधिक कराटे खिलाड़ी भाग लिये। ऐ सभी खिलाड़ियों को निदरलैंड (यूरोप) से आए वर्ल्ड जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार द्वारा एडवांस कराटे तकनीक की तीन दिवसीय ट्रेनिंग कराई गई व ट्रेनिंग मे टॉप परफार्म करनें वाले खिलाड़ी को ऐशिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा हिमांशु राज को गोल्ड मेडल, अनमोल आरंभ को सिल्वर मेडल व रितंभरा प्रञा को ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Shaheed Diwas

साथ ही सभी सेमिनार मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कोचिंग डिप्लोमा की सटिर्फिकेट दिया गया। व शिल्पी सोनम, सुरज कुमार, बबली कुमारी, सुनील कुमार, उपासना आनंद व नितेश कुमार को भी ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार के द्वारा कोच डिप्लोमा से सम्मानित किया गया।

Shaheed Diwas

इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों व यहां के लोगों में भी काफी खुशी देखने को मिल रहा हैं उनको मुजफ्फरपुर जैसे इतने छोटे से शहरों में भी विदेशी कोच से ट्रेनिंग का मौका मिल रहा है। इस प्रकार के ट्रेनिंग के लिए पहले खिलाड़ियों को जापान व निदरलैंड जैसे देशों मे जाना पडता था व 3 लाख से 4 लाख तक खर्च भी करना परता था इसी वजह से खिलाड़ी जा भी नहीं पाते थें।

मगर अब रास वर्ल्ड के इस प्रयास से खिलाड़ियों का विदेशी कोच से ट्रेनिंग का सिर्फ सपना ही नहीं पूरा हुआ ब्लकि उनके पैसे भी बचे व पडेसानी से भी बचे। और आगे भी उम्मीद है की समय समय पर रास वर्ल्ड व इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा व मुजफ्फरपुर समेत पुरे बिहार के खिलाड़ियों के हित मे ठोस कदम उठाया जाएगा यह बात ऐशिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव द्वारा कहा गया। सभी जानकारियां सेंसाई शिल्पी सोनम सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन द्वारा दी गई.

#raswprld #martialart #karate #muzaffarpur