Headlines

Ravi Mehta Memorial Football 56th Match Report

Advertisements

Muzaffarpur 25 November : आज दिनांक 25/1124 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले नौ गोलों से पराजित कर दिया.

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

लीग टूर्नामेंट का 56 व मैच और आज का पहला मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब बनाम युग सृजन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया ।आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह ने राकेश कुमार ,नजीर हुसैन ,निलेश सिंह एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त कर किया ।

आज के मैच में विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने एक एकतरफा खेले गए मैच में युग सृजन फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले नौ गोलों से पराजित कर दिया आज के मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार एवं इरशाद मलिक प्रतिनियुक्ति थे।

दिनांक 26/11/24 को लीग टूर्नामेंट के तहत 2 मैच खेले जाएंगे ।
पहला मैच गुरु फुटबॉल क्लब बनाम यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
दूसरा मैच एम आई टी फुटबॉल क्लब बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *