Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 September : आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football रवि मेहता स्मृति सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और युग सृजन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया.

Ravi Mehta Memorial Football

आज के मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के द्वारा युग सृजन फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित किया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री बृजेंद्र चौधरी के द्वारा मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री सचिव श्री सुनील कुमार सिंह मुख्य संरक्षक डॉक्टर फैजुद्दीन अहमद फ़ैज़ असगर हुसैन , श्री चंद्रशेखर कुमार चंदू जी , अनिल कुमार सिंह , मोहम्मद सलाउद्दीन ,श्री पंकज कुमार गुड्डू रेफरी संघ के अध्यक्ष नौशादुल हसन वार्ड पार्षद सुषमा देवी ,रश्मि श्रीवास्तव,राजीव सिन्हा एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया।

Advertisements

खेल शुरू होने के पश्चात दोनों टीमों के द्वारा काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता यंग बॉयज फुटबॉल टीम को मिली उसके खिलाड़ी जर्सी नंबर 15 याकूब अली के द्वारा खेल के 8 वें एवं 18 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को दो शून्य की बढ़त दिला दिए मध्यांतर तक यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के टीम दो शून्य से से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात दोनों टीम के खिलाड़ियों द्वारा काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया गया और और एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पुणे सफलता यंग बॉयज टीम को मिली और उसके जर्सी नंबर 11 समीर कुमार के द्वारा द्वितीय हाफ के 26 में मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया गया खेल के समाप्ति के पश्चात यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के टीम युग सृजन फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर विजय हुए।

आज के खेल का निर्णायक के रूप में सफल संचालन मोहम्मद अलीमुद्दीन समीम उल हक उर्फ पप्पन इरशाद मलिक और राकेश कुमार के द्वारा किया गया लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया की कल का शानदार मैच अमित 11 फुटबॉल क्लब और चक्कर फुटबॉल क्लब के बीच दिन के 3:30 बजे से खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.