Headlines

RC College Sakra में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा विषय पर सेमिनार का आयोजन

RC College Sakra
Advertisements

Muzaffarpur 5 April : 5 अप्रैल शुक्रवार को RC College Sakra आरसी कॉलेज सकरा में मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन महिलाओं के विरुद्ध हिंसा विषय पर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर वीमा, मनोविज्ञान विभाग एलएन कॉलेज भगवानपुर वैशाली एवं डॉक्टर कृष्ण कुमार विभाग अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर थे.

RC College Sakra

RC College Sakra
RC College Sakra
RC College Sakra
RC College Sakra

डॉ वीणा द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को विस्तार पूर्वक रखा गया. उन्होंने बहुत विस्तार पूर्वक बताया कि महिलाओं को दुनिया में आने से पूर्व ही हिंसा की साजिश का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं के प्रति हिंसा केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आर्थिक रूप से की जा रही है. प्रोफेसर डॉक्टर कृष्ण कुमार के द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को विभिन्न आंकड़ों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई.

RC College Sakra

सभा की अध्यक्षता का रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विकास कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को बड़े ही सहज सरल एवं समसामयिक उदाहरण देकर बताने का प्रयास किया कि महिलाओं को शिक्षित होना होगा एवं आर्थिक रूप से सशक्त होकर रोका जा सकता है. विषय प्रवेश डॉक्टर मुब्बा लाल पासवान के द्वारा किया गया. हिंदी विभाग के डॉक्टर बलराम कुमार के द्वारा बताया गया कि महिलाओं के प्रति हिंसा वर्षों पूर्व से चली आ रही है जिसे देवी का दर्ज किया गया.

सभा का मंच संचालन में डॉक्टर प्रणव प्रेमी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रियंका कुमारी द्वारा किया गया. सभा में उपस्थित रहे डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर शांतनु सौरव, डॉक्टर सिद्धेश्वर झा, डॉक्टर संतोषकुमार, डॉक्टर अजय कुमार, डॉ पंकज कुमार लाभ,डॉ राजकुमार मेहता,डॉ मंजरी,डॉ अरित्रा सुमन,डॉ स्वाति रानी तथा शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *