Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 March: RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा प्राचार्य पद के लिए चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

RDS College के डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह

RDS College की प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने डॉ सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया। डॉ अनिता सिंह ने कहा कि डॉ सिंह के नेतृत्व में जिस महाविद्यालय में वे प्राचार्य का कार्यभार संभालेंगे, वहां निश्चित रूप से शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास होगा। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RDS College

महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई
RDS College के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह को प्राचार्य पद के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

इस मौके पर सीनेटर डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ नीलिमा झा, डॉ राजीव कुमार, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ एमएन रजवी, डॉ आयशा जमाल, डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ सौरभ राज, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ आशीष कांता, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री पंकज भूषण, श्री राजेश कुमार , श्री अशोक कुमार, श्री मनीष कुमार, श्री चंदन कुमार और श्री अशोक कुमार समेत कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे प्राचार्य के रूप में नए आयाम स्थापित करेंगे।

You may also like to read

  1. Karate World Cup के लिए बिहार की बेटी अनुष्का अभिषेक का चयन https://goltoo.in/wp/karate-world-cup-bihars-anushka-abhishek-selected/
  2. St Xavier International School में यूकेजी के छात्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित https://goltoo.in/wp/st-xavier-international-school-ukg-graduation-ceremony/

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.