Headlines

RDS College में बीएड की प्रथम दिन की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न

rds college rds college
Advertisements

Muzaffarpur 4 April : RDS College आरडीएस कॉलेज में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं की बीएड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुआ। कॉलेज के मुख्य द्वार पर जांच टीम द्वारा छात्र-छात्राओं की पूरी जांच कर कॉलेज में प्रवेश दिया गया। छात्रों के मोबाइल बैग और अन्य कागजात अलग रखवा दिए गए। इसके बाद कमरे में छात्रों के प्रवेश करने से पूर्व विशेष जांच टीम द्वारा जांच किया गया।

RDS College में बीएड की परीक्षा

प्राचार्य डॉअनीता सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा में कदाचार का सहारा बिल्कुल ना लें। यह उनके भविष्य और करियर के लिए ठीक नहीं है। स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए कॉलेज प्रशासन प्रतिबद्ध है।

rds college
rds college

10:00 बजे परीक्षा शुरू हुई जो 1:00 बजे तक चली। छात्रों की सुविधा के लिए पेयजल और दवाई की व्यवस्था भी की गई थी। परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से हुई। बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन भी गस्ती कर रही थी। पुलिस पदाधिकारी ने भी छात्रों से अपील किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से दें एवं कदाचार का सहारा बिल्कुल ना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *