Muzaffarpur 28 February : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
RDS College छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका दिक्षित, डॉ. आरती शुक्ला, डॉ. नेयाज अहमद, डॉ. कृतिका वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर छात्रों ने गीत, नृत्य, नाटक एवं कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र आकाश कुमार, राहुल चौरसिया, राहुल कुमार, कल्पना कुमारी, जिन्नत परवीन, अदिति झा, शिवांगी, अंजलि, कीर्ति रश्मि, ऋचा, दिव्या, श्रेया, श्रुति, रानी, निक्की, आदर्श आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Maha Shivaratri 2025 पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर https://t.co/iZl2vEDH0D #goltoo #Mahashivratri2025 pic.twitter.com/V78dzZb1hr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 26, 2025
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षकों ने छात्रों को आगे बढ़ने और अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। इस आयोजन में छात्रों के उत्साह और उनके भावनात्मक पलों को सभी ने सराहा।
अंत में, शिक्षकों और छात्रों के बीच एक संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया और भविष्य की नई राहों पर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरणा स्वरूप रहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।