Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 December : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में “इतिहास विषय में असाइनमेंट राइटिंग” विषय पर वर्कशाप आयोजित किया गया।

RDS College इतिहास विभाग

RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वर्कशॉप
RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वर्कशॉप
RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वर्कशॉप
RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वर्कशॉप

इतिहास विभाग के शिक्षकों ने बताया कि असाइनमेंट लेखन वस्तुतः छात्रों के सामने एक बौद्धिक चुनौती है। यह चुनौती छात्रों के अंदर स्पष्ट रूप से सोचने की क्षमता, लाइब्रेरी उपयोग करने की क्षमता से लेकर साक्ष्य जुटाने की ओर निर्देशित करता है। असाइनमेंट लेखन वस्तुतः एक प्रकार का शोध लेखन ही है जिसमें निर्धारित शीर्षक के मुख्य विचारों को प्रस्तुत करना होता है। शीर्षक के साथ परिचय, मुख्य भाग, निष्कर्ष, संदर्भ और परिशिष्ट का जिक्र बारीकी से करना होता है।

बुनियादी प्रारूप के पालन के साथ एवं विषय के अवलोकन के साथ असाइनमेंट लेखन की प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें एक केंद्रीय क्रिया या क्रियाएं शामिल होती है जो कार्य का वर्णन करती है। विषय से संबंधित सुझाव, प्रश्न एवं संकेत भी आमंत्रित होते हैं।

Advertisements

असाइनमेंट में निश्चित प्रश्न सूत्र -क्या, कब, कहां, क्यों और कैसे पर कार्य करने होते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर असाइनमेंट की प्रकृति को विश्लेषणात्मक बनाता है। लेखक को अपने विचारों के समर्थन के लिए साक्ष्य की आवश्यकता पर भी कार्य करने की जरूरत होती है, जो अति महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही वर्कशॉप में असाइनमेंट रीडिंग की प्रक्रिया और तकनीक को भी बताया गया।
स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं में अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, नेहा भारती, इमरान, अमन कुमार, आरती कुमारी, सहेब,जय आदि ने इतिहास के विभिन्न टॉपिक पर असाइनमेंट की प्रस्तुति की और उस पर अपने विचार प्रस्तुत किये।


वर्कशॉप के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलू पर विभागाध्यक्ष डॉ एम एन रिजवी, इतिहासकार एवं सीनेट सदस्य डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम कुमार, डॉ ललित किशोर एवं डॉ मनीष कुमार शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.