Muzaffarpur 15 August : RDS College के प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया और राष्ट्रगान की गूंज व भारत माता की जयकारों के बीच एनसीसी कैडेट्स के साथ तिरंगे को सलामी दी।
RDS College में स्वतंत्रता दिवस
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को याद किया। प्राचार्य ने कहा कि आज भी सरहद पर कोई चुनौती आती है तो हमारे जवान डटकर मुकाबला करते हैं और अपने सीने पर गोली खाने के लिए तैयार रहते हैं।

स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि आजादी को बनाए रखना एवं देश को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है: प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार
युवाओं को देश का भविष्य और कर्णधार बताते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से आने वाले समय को और भी स्वर्णिम और गौरवशाली बनाएं। प्राचार्य ने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाए, तब हम गर्व से कह सके कि भारत अब विकासशील नहीं बल्कि एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन चुका है।
डॉ मनोज कुमार ने देश भक्ति गीत गाकर लोगों में जोश और उमंग भर दिया।

मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ जयदीप घोष, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ सुमन लता, डॉ आयशा जमाल, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ हसन रजा, डॉ पूनम कुमारी, डॉ अमीता त्रिवेदी, डॉ प्रेम लता, डॉ सौरभ राज, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, निर्मल कुमार शर्मा, दिगंबर कुमार, मनीष कुमार समेत सभी शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
BRABU 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: कुलपति प्रो. डी.सी. राय ने गुणवत्तापूर्ण शोध और छात्र-केंद्रित नीति पर दिया जोर https://t.co/tpypuIMrhF #independenceday @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/7mujVHSMHN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 15, 2026

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.