Muzaffarpur News

RDS College में 6th July को इंटर डिपार्टमेंट कल्चरल कंपटीशन

Advertisements

Muzaffarpur 5 July : RDS College के सांस्कृतिक फोरम “विरासत”के तत्वावधान में 6th July को इंटर डिपार्टमेंट कल्चरल कंपटीशन का आयोजन होगा।

RDS College में इंटर डिपार्टमेंट कल्चरल कंपटीशन

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु छात्र-छात्राओं का प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राएं स्थापना दिवस समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

RDS College में इंटर डिपार्टमेंट कल्चरल कंपटीशन
RDS College में इंटर डिपार्टमेंट कल्चरल कंपटीशन


सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ तूलिका सिंह ने बताया कि इंटर डिपार्टमेंट कल्चरल कंपटीशन के तहत लिटरेरी इवेंट, फाइन आर्ट, नृत्य, संगीत और ड्रामा के लिए छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन कॉलेज के विभिन्न आयोजनों में करेंगे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों साइंस, कला, वाणिज्य एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के में लगभग दो सौ छात्र हिस्सा लेंगे।

इवेंट मैनेजर के रूप में डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ आशीष कुमारी कांता, डॉ पयोली, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ सरोज पाठक, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ जयदीप घोष अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.