Muzaffarpur 18 March : RDS College आरडीएस कॉलेज में नव- नामांकित स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि छात्र संस्थान, समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण पूंजी होते हैं। अनुशासित छात्र ही समाज और देश का बेहतर निर्माण कर सकते हैं। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर भविष्य बने इसके लिए कॉलेज के सभी शिक्षक प्रतिबद्ध हैं। कॉलेज में 75% उपस्थिति अनिवार्य है। छात्र रेगुलर वर्ग करें।
RDS College ओरिएंटेशन प्रोग्राम


कॉलेज परिसर को अनुशासित और स्वच्छ बनाने में वह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी, करियर काउंसलिंग सेल, प्लेसमेंट सेल, स्पोर्ट्स क्लब, लैंग्वेज लैब, सुसज्जित और समृद्ध लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध हैं, छात्रों को उनका लाभ उठाना चाहिए।





विभागाध्यक्ष डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया कि पूरे विश्व में यह कॉलेज गुरु शिष्य संबंध और त्याग का उदाहरण है। यहां तक की शिक्षक निगमानंद कुंवर ने अपने छात्र के लिए जान की बाजी भी लगा दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने परीक्षा की रूपरेखा और व्यवस्था से अवगत कराया।


छात्रों को सभी विभागाध्यक्षों ने संबोधित किया। केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ रामकुमार ने क्रेडिट सिस्टम और सिलेबस की पूरी जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि वह नियमित वर्ग आएं सभी शिक्षक उनके भविष्य को संवारने में मदद करेंगे।


इस अवसर पर छात्रों को डिजिटल प्रेजेंटेशन के द्वारा कॉलेज के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया।
मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक गण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



RDS College नैक में अच्छा ग्रेड हमारा लक्ष्य- डॉ अनिता सिंह https://t.co/kREzNNGq30 #rdscollege #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 17, 2024




















कार्यक्रम में विषय प्रवेश डॉ आनंद प्रकाश दुबे, संचालन डॉ तूलिका और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनीकांत पांडे ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।